मैरिकॉम बनकर निराश नहीं करूंगी..वादा रहा: प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड की हॉट और सशक्त अभिनेत्रियों में से एक हैं प्रियंका चोपड़ा। जो कि इन दिनों देश की रीयल हिरोईन मैरिकॉम का रोल प्ले कर रही हैं भंसाली की फिल्म में।
जिसके बारे में प्रियंका ने वादा और दावा किया है कि वह अपने रोल से लोगों को निराश नहीं करेंगी। पीसी ने कहा "फिल्म में मैं एक खिलाड़ी की भूमिका अदा करने की भरसक कोशिश करूंगी। एक मुक्केबाज तक पहुंचने के लिए मैं जितना कर सकती हूं, उतना प्रयास करूंगी। मैं फिल्म में एक मुक्केबाज के रूप में आपका विश्वास जीतूंगी।"
इससे पहले प्रियंका ने कहा था कि उन्हें मैरिकॉम का रोल निभाने का मौका मिला, इसके लिए वह खुद को खुशकिस्मत मानती हैं लेकिन यह रोल उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण है क्योंकि उन्होंन रीयल लाइफ में कभी भी कोई खेल नहीं खेला है। पीसी ने कहा कि मैंने कभी भाग-दौड़ वाले खेल नहीं किये हैं इसलिए पर्दे पर मैरिकॉम की लाइफ जीना मेरे लिए काफी टफ है।
प्रियंका ने आगे कहा, "मेरे लिए, मेरीकोम बेहद ही प्रेरणास्पद हैं। 32 की उम्र में, तीन बच्चों के बाद भी, वह अभी भी मुक्केबाजी रिंग में हैं। वह ओलंपिक में जा चुकी हैं और दोबारा इसके लिए प्रशिक्षण शुरू करेंगी।"
गौरतलब है कि मैरिकॉम बनने के लिए प्रियंका चोपड़ा जीतोड़ मेहनत कर रही हैं इसलिए उन्होंने बॉक्सिंग की वर्कशॉप भी ज्वाइन की है जहां यह भी कहा जा रहा है कि उन्हें खुद मैरिकॉम भी कुछ स्टंट सीखायेंगी। पीसी का कहना है कि संजय लीला भंसाली निर्देशित यह फिल्म एकदम अलग होगी। मालूम हो कि फिल्म के निर्माता ओमंग कुमार हैं।


Click it and Unblock the Notifications
