..................... I will announce the name of my political party on February 21st says Kamal Haasan - Hindi Filmibeat

अपनी नई राजनैतिक पार्टी बनाएंगे ये सुपरस्टार..21 फरवरी का इंतजार

By Shweta

कमल हासन ने पिछले साल नवंबर में साफ कर दिया था कि वो राजनीति से जुड़ेंगे और अपनी राजनीतिक पार्टी की घोषणा करेंगे। अब कमल हासन ने साफ साफ कहा है कि कि वो अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत अपने गृहनगर रामनाथपुरम से करेंगे।

अभी कुछ समय पहले ही रजनीकांत भी राजनीति से जुड़े और लोगों ने उनके इस फैसले का दिल खोलकर स्वागत किया। रजनीकांत के बाद अब कमल हासन भी राजनीति से जुड़ रहे हैं और उनके फैन्स इससे काफी खुश हैं। कमल हासन ने एक बयान भी दिया।

i-will-announce-the-name-my-political-party-on-february-21st-says-kamal-hassan

उन्होंने कहा कि "मैं तमिलनाडू के लोगों का बहुत आभारी हूं जिन्होंने मुझे सबकुछ दिया। हालांकि जो प्यार और स्नेह मुझे मिला है उसके बदले आभार अपने आप में पर्याप्त शब्द नहीं है। इसके बदले उनके लिए कुछ करना चाहता हूं।"

कमल हासन ने साफ-साफ अपने बयान में कहा कि वो 21 फरवरी को अपनी पार्टी के नाम का एलान करेंगे। इसके साथ ही कमल हासन अपनी ताकत का प्रर्दशन करने के लिए पूरे राज्य की यात्रा शुरु करेंगे। अगर फिल्मों की बात की जाए तो कमल हासन अगली फिल्म विश्वरुपम 2 की शूटिंग खत्म कर चुके हैं। फिल्म का फर्स्ट पार्ट विश्वरुपम भी लोगों को काफी पसंद आया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X