मैं अपने बेटे को सबकुछ इग्नोर कर विनम्र बनने की सीख दूंगी : करीना कपूर खान

करीना का कहना है वो अपने बेटे को हमेशा ही विनम्र रहने की सलाह देंगी।

By Shivani Verma

करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान पर लोगों ने काफी विरोध किया था। अधिकतर लोग तैमूर नाम को उस मंगोलियाई बादशाह तैमूरलंग से जोड़ने लगे, जिसकी क्रूरता की कहानी काफी चर्चित है। लेकिन करीना का कहना है वो अपने बेटे को हमेशा ही विनम्र रहने की सलाह देंगी।

उन्होंने कहा कि मैं हमेशा अपने बेटे को यही सिखाउंगी उसके आसपास जो भी घटा उसे इग्नोर कर जिंदगी में विनम्रता बनाए रखे। करीना ने कहा कि मैं अपने बेटे को वही करने को कहूंगी जो उसका दिल चाहेगा।

i-will-advice-my-son-ignore-everything-be-humble-says-kareena-kapoor-khan

करीना ने कहा कि यही वो माहौल है जिसमें वो बड़ा होने वाला है। ऐसे में हम उसे वही सिखाएंगे जिस पर हम विश्वास करते हैं। वहीं करीना ने उन लोगों का धन्यवाद भी किया जिन्होंने उन्हें समर्थन दिया था।

POSTER: सलमान खान नहीं.. अब याद कर लें ये चेहरा.. आ गया है 'जुड़वा 2'

बेटे के नाम को लेकर हुए विवाद पर करीना ने कहा मुझे इसका अंदाज़ा भी नहीं था कि मेरे बेटे के नाम को लोग इतना पर्सनली लेंगे। करीना ने कहा कि मुझे तैमूर नाम का मतलब काफी पसंद आया इसलिए अपने बेटे का नाम ये रखा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X