''शुरू में 'हम्मा हम्मा' का आइडिया पसंद नहीं था''
एआर रहमान ने कहा कि शुरू में हम्मा हम्मा को नए तरीके से बनाने पर खुश नहीं था।
श्रद्धा कपूर और अर्जुन कपूर पर फिल्माया हम्मा हम्मा का नया वर्ज़न यूं तो लोगों को पसंद आ रहा है लेकिन इसके ऑरिजनल वर्जन की तो बात ही अलग थी। नए वर्जन में श्रद्धा और अर्जुन की तारीफ जितनी की जाए उतनी कम है। ये गाना संगीतकार एआर रहमान ने कंपोज़ किया है।

नए गाने की सफलता का पूरा श्रेय एआर रहमान तनिष्क बागची और बादशाह को देते हैं। इस गाने के बारे में बात करते हुए एआर रहमान ने बताया कि शुरुआत में मैं इसे नए रूप से बनाने के आइडिया पर खुश नहीं था। लेकिन फिल्म के डायरेक्टर शाद ने ने काफी आग्रह किया। वो बार बार इस गाने को इस्तेमाल करने के बारे में पूछ रहे थे।
''और मुझे उसी वक्त शाहरूख खान से प्यार हो गया....''
इसके बाद मैंने शाद से इस गाने की चार लाइनों के साथ आने को कहा। जब मैंने इसकी बीट सुनी तो मुझे काफी अच्छा लगा। ये काफी अच्छा लग रहा था और काफी अलग भी था। आपको बता दें कि इस फिल्म का ऑरिजिनल गाना 'बॉम्बे' फिल्म का है जो मनीषा कोयराला और अरविंद स्वामी पर फिल्माया गया है।


Click it and Unblock the Notifications











