पहले मैं बहुत शर्मीली थी : दिशा पटानी
दिशा पटानी ने कहा कि मैं पहले बहुत शर्मीली थी। दिशा अब जैकी चैन के साथ कुंग फू योगा फिल्म में स्क्रीन शेयर करती नज़र आएंगी।
फिल्म एमएस धोनी से अपनी बॉलीवुड में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस दिशा पटानी ने कहा है कि उनका एक्ट्रेस बनने का कोई प्लान नहीं था। दिशा ने बताया कि वो पहले बहुत ही शर्मीले स्वभाव की थीं। आपको बता दें कि दिशा ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी से ही बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

इस फिल्म में दिशा की काफी पसंद किया गया है। वहीं बात करें दिशा की आने वाली फिल्म की तो वो अब जैकी चैन के साथ कुंग फू योगा फिल्म में स्क्रीन शेयर करती नज़र आएंगी।
रेप सीन शूट करते समय ऐसा फील करती हैं एक्ट्रेस!
बता दें कि कुंग फु योगा' में दिशा को पुरातत्ववेत्ता के किरदार में देखा जाएगा। इस फिल्म में दिशा, जैकी के अलावा बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद और अमायरा दस्तूर भी मुख्य भूमिकाएं निभाते हुए नजर आएंगे। यह फिल्म अगले साल 28 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications