पहले मैं बहुत भोली-भाली थी: रानी

रानी ने कहा, "जब से मैंने शुरुआत की थी, उस समय से लेकर अब तक मुझमें केवल यही बदलाव आया है कि अब मैं ज्यादा आत्मविश्वासी बन गई हूं। पहले मैं बहुत भोली और नादान थी। अब मैं चालाक हो गई हूं क्योंकि इस उद्योग में रहने के लिए आपको चालाक बनना पड़ता है।"
रानी कहती हैं, "जब मैंने शुरुआत की थी तब मैं अक्सर कुछ बातों को लेकर आहत हो जाती थी लेकिन अब मेरी चमड़ी भी मोटी हो गई है और मुझे फर्क नहीं पड़ता। मुझमें केवल यही बदलाव आया है।"
रानी की नई फिल्म 'नो वन किल्ड जेसिका' सात जनवरी को प्रदर्शित होगी। इसमें उन्होंने एक पत्रकार की भूमिका निभाई है और यह फिल्म मॉडल जेसिका लाल की हत्या पर आधारित है।


Click it and Unblock the Notifications











