भंडारकर के लिए प्रियंका बनीं 'मैडमजी', रिश्ते हुए मधुर

एक बार फिर से अवार्ड विनिंग डायरेक्टर मधुर भंडारकर चर्चा में हैं। वजह है प्रियंका चोपड़ा का फिर से उनके साथ काम करना। महिला प्रधान फिल्मों के लिए चर्चित रहने वाले मधुर इन दिनों 'मैडमजी' नाम की फिल्म बना रहे हैं जिसमें लीड कर रही हैं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा।

जिसके बारे में बात करते हुए मधुर ने कहा कि उनकी चाहत हमेशा प्रियंका के संग काम करने की रही है। भंडारकर ने कहा, "प्रियंका और मैं पटकथा पर चर्चा करते आ रहे हैं। प्रियंका 'मैडमजी' के विषय को लेकर बहुत उत्साहित हैं। फिल्म की विषयवस्तु असाधारण है। 'फैशन' के बाद हम हमेशा ही साथ काम करना चाहते थे। दुर्भाग्य से, हमें एक अच्छी पटकथा नहीं मिली।"

Did You Know: मधुर भंडारकर पर लगा कास्टिंग काउच का आरोप

मालूम हो कि मधुर की ही बनायी फिल्म 'फैशन' के लिए प्रियंका को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया था, इसमें उनके साथ कंगना रनौत भी थीं।

हालांकि उसके बाद साल 2012 में मधुर ने प्रियंका मोह छोड़कर उनकी कट्टर दुश्मन करीना को लेकर फिल्म 'हीरोइन' बनायी थी जो कि बुरी तरह से फ्लॉप रही थी। जिस समय उन्होंने करीना को साइन किया था उस समय मीडिया में मधुर और प्रियंका के रिश्तों में तनाव की खबरें लोगों के बीच में सुर्खियां बनी थी। लेकिन वक्त के तकाजे के चलते जहां मधुर की करीना अभिनीत फिल्म हीरोइन' फ्लॉप हो गयी वहीं दूसरी ओर उसी साल रिलीज प्रियंका की फिल्म 'बर्फी' ने सफलता के झंडे गाड़ दिये।

और शायद अपनी गलती को भांपते हुए मधुर बैकफुट पर आ गये और उन्होंने 'मैडमजी' के लिए पीसी को साइन कर लिया। मालूम हो कि 'मैडमजी' एक ऐसी आइटम गर्ल की कहानी है जो बाद में नेता बन जाती है।

Did You Know: मॉडल प्रीति जैन ने साल 2004 में मधुर भंडारकर के खिलाफ आरोप लगाया था कि शादी करने और फिल्मों में भूमिका देने के नाम पर भंडारकर ने 1999 से 2004 के बीच चार साल लगातार उनका यौन शोषण किया और कई बार बलात्कार किया। जब प्रीति की ओर से पुलिस ने मधुर के खिलाफ रिपोर्ट दाखिल की थी जिसका मुकदमा चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X