अब प्रियंका चोपड़ा ने खोला रिलेशनशिप का राज, जानकर चौंक जाएंगे आप
प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड में भी अपनी अच्छी खासी पहचान बना चुकी हैं। हर कोई क्वांटिको से उनकी एक्टिंग का फैन हो गया तो बॉलीवुड की वो पहले ही नंबर वन स्टार हैं। प्रियंका चोपड़ा कहीं भी इंटरव्यू दें उनसे एक सवाल हमेशा किया जाता है कि उनका रिलेशनशिप स्टेट्स क्या है।
हाल में भी एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा से यही सवाल किया गया तो उन्होंने खुलकर अपने रिलेशनशिप स्टेट्स पर बात की और काफी मजेदार जवाब भी दिया। प्रियंका चोपड़ा ने इंटरव्यू में कहा कि वो एक साल पहले तक काफी सीरियस रिलेशनशिप में थी लेकिन अब नहीं हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि "मैं कई लोगों से मिली हूं, कइयों को मैं इंप्रेस करने का मौका भी दी हूं लेकिन मुझे अब तक कोई ऐसा नहीं मिला जो इंप्रेस कर सके।" उन्होंने ये भी कहा कि "मैं एक बार शादी करने में यकीन करती हूं। मैं सीरियस रिलेशनशिप में थी लेकिन एक साल से मैं सिंगल हूं।"
ये पहला मौका नहीं है जब प्रियंका चोपड़ा ने खुलकर अपने रिलेशनशिप के बारे में बात की हो। इसके पहले 2017 में भी कहा था कि "शादी कभी प्लान के हिसाब से नहीं होती है। आपको बस अपने लिए सही शख्स को तलाशना होता है। अगर मुझे सही इंसान मिलेगा तो मैं करुंगी लेकिन अभी तक मुझे कोई ऐसा नहीं मिला है।"
इसके पहले 2016 में भी उन्होंने कहा था कि "'जब मेरे उंगलियों में अंगूठी होगी, जो मुझे मिलेगी तो मैं खुद पूरी दुनिया को बताउंगी।" टीवी शो डर्टी लॉन्ड्री में भी प्रियंका चोपड़ा एक जैकेट लेकर आईं थीं जिसके बारे में उन्होंने बताया था कि वो उनके एक्स-ब्वॉफ्रेंड का है।
उन्होंने तब भी कहा था कि "हमारा एक दूसरे के पास जो भी सामान था वो हमें लौटा दिया लेकिन इस जैकेट को मैंने लौटाने से मना कर दिया। ये मुझे काफी पसंद है और मैं अक्सर इसे एयरपोर्ट पर पहनती हूं।" उस समय ऐसे कयास भी लगाए गए थे कि ये शाहरुख खान की जैकेट है क्योंकि शाहरुख खान को कई बार ऐसे जैकेट में देखा गया है।
बहरहाल फैन्स को इंतजार रहेगा कि वो असल में कब और किससे शादी करेंगी। लेकिन इससे भी ज्यादा दर्शकों को उनकी अगली बॉलीवुड फिल्म का इंतजार है जो उन्होंने सालों से नहीं किया है।


Click it and Unblock the Notifications