..................... I was told that You are not beautiful and glamorous enough said Taapsee Pannu - Hindi Filmibeat

"मुझे कहा गया था कि तुम खूबसूरत और ग्लैमरस नहीं हो "

By Shweta K

तापसी पन्नू धीरे-धीरे ही सही लेकिन बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बना चुकी हैं। तापसी बेबी में कैमियो में भी अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहीं। इसके बाद पिंक में भी उन्होंने दमदार अभिनय किया तो वहीं जुड़वा 2 में उनका ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला।

हाल में एक लीडिंग अखबार से बातचीत के दौरान उन्होंने कई नए खुलासे किया। उन्होंने कहा कि उन्हें भी पहले बहुत
अधिक बेवकूफी भरी चीजों के लिए रिजेक्ट किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि "मुझे ये भी बोला गया कि तुम खूबसूरत नहीं हो और ना ही ग्लैमरस हो।"

i-was-told-that-you-are-not-beautiful-glamorous-enough-said-taapsee-pannu

साथ ही उन्होंने ये भी खुलासा किया कि कई बार ये भी कहा गया कि "तुम बहुत ही सीरियस एक्टर हो..तो किसी ने कहा कि तुम अच्छी एक्टर नहीं हो।किसी ने कहा कि तुम किसी स्टार की बेटी नहीं हो।"

उन्होंने साथ ही ये भी कहा कि वो नहीं चाहती कि उनकी बहन शगुन इस दौर से गुजरे। उन्होंने कहा कि "हालांकि मैं इस बुरे दौर से गुजर चुकी हूं लेकिन मैं नहीं चाहूंगी कि मेरी बहन इस दौर से गुजरे। मैं उसे इस दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार करती हूं और मैं सबसे ज्यादा उसे लेकर पॉजिसिव हूं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X