अबू सलेम से बेइंतहा मोहब्बत करती थी मोनिका

मोनिका ने सलेम की शादी की खबरों पर किसी भी तरह की प्रतिक्रिया देने से इंकार करते हुए कहा कि उनके पास वक्त नहीं है कि वो इन सब बातों पर ध्यान दे, लेकिन उन्होंने कहा कि हम कुछ समय के लिए साथ थे। मोनिका ने कहा कि जैसा लोग सोचते हैं कि हम लोग काफी समय तक साथ रहे हैं ऐसा कुछ नहीं है।
मोनिका ने खुलासा करते हुए कहा कि मैंने डॉन अबू सलेम से सच्चा प्यार किया था। इससे ज्यादा हमदोनों के बीच कुछ भी नहीं था। मोनिका ने कहा कि अब सलेम से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। उसने साफ किया कि 2002 में गिरफ्तार किए जाने के बाद से मैं सलेम के संपर्क में नहीं हूं। मोनिका ने अपनी आपबीती पर कहा कि मेरे साथ जो भी हुआ उसके लिए मैं किसी को दोषी नहीं ठहरा सकती। सलेम के साथ अपने संबंधों को वो आज भी मैं स्नेह के साथ देखती हूं। हलांकि मोनिका ने एक बार फिर साफ किया कि उन्होंने अबू सलेम से शादी नहीं की।


Click it and Unblock the Notifications











