''मैं लूलिया के साथ नहीं था....वो मेरी बहन के साथ थी...मैं तो आगे था' - सलमान
सलमान की शादी, सलमान की सगाई और लूलिया वंतूर। जब से सलमान खान प्रीती ज़िंटा के रिसेप्शन पर लूलिया वंतूर के साथ पहुंचे हैं तब से उनकी शादी की बात कोई बंद ही नहीं करना चाहता।
वैसे अगर सूत्रों की मानें तो शादी की तारीख लगभग तय है और ऐसा सलमान खान केवल अपनी मां की इच्छा के लिए कर रहे हैं। लेकिन उनके और लूलिया के रोमांस को देखकर ऐसा नहीं लगता।
["सलमान - लूलिया के साथ डांस करना इतनी बड़ी बात भी नहीं!" - अभिषेक बच्चन]
दोनों हर वक्त साथ होते हैं चाहे सुलतान का सेट हो या फिर सलमान खान का दुबई में एक एड शूट करना। लूलिया वंतूर साए की तरह उनके साथ ही होती हैं। अब इतनी भी कौन सी दोस्ती भला!
अगर अफवाहों की मानें तो सलमान खान को फाइनली अपनी शादी का ऑर्डर मिल चुका है। सलमान और लूलिया के रिलेशनशिप को देखते हुए उनकी मां ने ऑर्डर दिया है कि 50 साल की उम्र में उन्हें शादी करनी है।
इतना ही नहीं, उन्हें अपना फैसला देने को कहा गया है। उन्हें शादी की तीन तारीखें दी गई हैं जो अगस्त, नवंबर और दिसंबर के महीने में हैं। अब इतनी बातों के बाद सलमान को अपनी शादी पर बात करनी ही पड़ी -


Click it and Unblock the Notifications