कॉकटेल की सफलता को हैंडल करने में समय लगा : डायना पेंटी

डायना पेंटी ने बताया कॉकटेल की सफलता को हैंडल करने में थोड़ा समय लगा। और क्या क्या कहा डायना ने..आइए जानते हैं।

By Shivani Verma

दीपिका पादुकोण, सैफ अली खान और डायना पेंटी स्टारर फिल्म कॉकटेल ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था। दीपिका और सैफ तो इस फिल्म के बाद और भी आगे बढ़ते गए लेकिन डायना बीच में कहीं खो सी गई थी। बॉलीवुड में अच्छी शुरुआत करने वाली डायना का कहना है कि उन्हें सक्सेस को हैंडल करने में थोड़ा समय लगा।

Diana

डायना ने बताया कि कॉकटेल की सफलता के बाद सक्सेस मिलना, नाम मिलना जैसी चीज़ों को हैंडल करने में थोड़ा समय लगा है। मैंने कभी इतना नाम कमाने की उम्मीद भी नहीं की थी। बस यही एक कारण है कि मुझे थोड़ा समय लग गया।

लेकिन अब मुझे लगता है कि मैं अब इन सबके लिए पूरी तरह से तैयार हो चुकी हूं। अब मैं समझ चुकी हूं कि ये सब कैसे हैंडल किया जाएगा।

सुष्मिता सेन की बेटियों से कुछ यूं पहली बार मिले 'शाहरुख अंकल'..

डायना ने बताया कि सभी की जिंदगी में ऐसा कुछ न कुछ ज़रूर होता है जो आपको काफी प्रभावित करते हैं। आप एक इंसान हैं तो कुछ चीज़ों के लिए काफी सेंसेटिव भी होते हैं। लेकिन उनसे कैसे निपटा जाए वो निपटना आपको ही सीखना होता है। आपको बता दें कि डायना की पिछले ही दिनों हैप्पी भाग जाएगी फिल्म आई है, जो लोगों ने काफी पसंद की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X