मां शक्ति के गर्भ से जन्म लिया है, बचपन से ही मर्दानी रही हूं- रानी मुखर्जी

ट्रेलर लॉंच के दौरान जब रानी से पूछा गया कि मर्दानी को लेकर आपके दिमाग में क्या सोच है, क्या दिमाग में सबसे पहले आता है जब मर्दानी सुनती हैं तो रानी ने कहा
मेरे पिता हमेशा मुझे ये सुनाते थे 'खूब लड़ी मर्दानी वो तो झांसी वाली रानी थी।' मेरा नाम भी रानी है तो मुझे बचपन में काफी कहानियां सुनाई जाती थीं। मैं अपने पिता के साथ कई बार मॉर्निंग वॉक करते हुए झांसी के किले भी जाती थी। बहुत युवा वस्था में मुझे झांसी की रानी के बारे में काफी जानकारी मिल गयी थीं। झांसी की रानी के अंदर सिर्फ शारीरिक शक्ति ही नहीं बल्कि उनका धैर्य, उनकी उसी शक्ति का प्रदर्शन इस फिल्म में किया गया है।
मर्दानी के किरदार को निभाने के लिए आपने किस किससे प्रेरणा ली, रानी ने बताया "मैंने अभी तक जितनी भी फिल्में की हैं सभी के जरिये लड़कियों महिलाओं को काफी प्रेरित किया है। हालांकि फिल्म का टाइटल पहली बार मर्दानी है लेकिन मेरे किरादरों में ये जज्बा हमेशा ही रहा है। मैंने हमेशा ही कोशिश की है कि लड़कियों को हिम्मत देने वाले किरदार करुं ताकि वो कभी किसी के सामने झुकें ना और ना ही किसी पर निर्भर रहें। मर्दानी फिल्म के लिए मैंने कई महिला पुलिसकर्मियों से प्रेरणा ली है, उनके फिल्म एक तरीका है कि हम पूरे देश को बताएं कि हमारे देश की जो महिला पुलिस है उनका कितना योगदान है।"
तो देखते हैं कि रानी मुखर्जी मर्दानी के रुप में लोगों को कितना पसंद आती हैं और फिल्म दर्शकों पर कितना प्रभाव छोड़ती है।


Click it and Unblock the Notifications











