''डेब्यू के बाद तीन साल तक मेरे पास कोई काम नहीं था''
अरशद ने बताया कि वो अपनी पहली फिल्म के बाद करीब तीन साल तक जॉबलेस रहे थे।
बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी ने बॉलीवुड में फिल्म तेरे मेरे सपने से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने तीन साल बाद फिल्म 'सेहर' की। अरशद ने बताया कि वो अपनी पहली फिल्म के बाद करीब तीन साल तक जॉबलेस रहे थे।

अरशद ने बताया कि उस समय मेरे पास कोई काम नहीं था और किस्मत से मारिया उन दिनों नौकरी कर रही थीं, इसलिए चीजें ठीक चलती रहीं। लेकिन तीन सालों तक मेरे पास कोई भी फिल्म नहीं थीं। अरशद के मुताबिक वह इस दौर से निकल पाए क्योंकि उनकी पत्नी मारिया गोरेटी उनके साथ थीं।
DHAMAKA: नाम शबाना के बाद अक्षय कुमार के 'बेबी सीक्वल' की तैयारी शुरू
राजकुमार हिरानी की फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस ने अरशद के करियर को वह स्टार्ट दिया। उन्होंने बताया कि यदि आप मेरी फिल्म को देखेंगे तो उसमें मेरे किरदार की कोई खास जरूरत नहीं थी। लेकिन यदि आपको काम आता है और आपको पता है कि इसे कैसे दिखाना है तो लोग आज नहीं तो कल आपको पहचान जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications