हिंदू मां की बेटी थी इसलिए मारते थे, चाचा करने वाले थे रेप - नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की भतीजी के खुलासे
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की भतीजी साशा सिद्दीकी ने नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के भाई मीनाज़ पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। अब पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में साशा ने खुलकर इस परिवार के सारे गहरे राज़ लोगों के सामने लाए हैं।
साशा का कहना है -हमारे घर में औरतों के साथ हमेशा ही मार पीट होती है। शादी के दूसरे दिन से ही मारना पीटना शुरू हो जाता है। हमारे घर में तीन तलाक हो चुके हैं। मेरी मम्मी और मेरी दो चाचियां भी इसी वजह से घर छोड़ कर चली गई थीं।

साशा ने इस इंटरव्यू में बताया कि कैसे उनके चाचा मीनाज़ लगातार सालों तक उनका यौन उत्पीड़न करते रहे लेकिन पूरे परिवार ने उनकी कोई मदद नहीं की। साशा ने बताया कि जब से उन्होंने अपनी आवाज़ उठाई है और केस किया है तब से नवाज़ुद्दीन का पूरा परिवार उन्हें धमकी दे रहा है और उनके पूरे परिवार को परेशान कर रहा है।
साशा के खुलासे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे -


Click it and Unblock the Notifications











