यूपी की 'पांडे' समझ लिए थे इसलिए हुआ तालिबानी बर्ताव: पूनम पांडे
ट्विटर वल्गर क्वीन से विख्यात पूनम ने कहा जो भी हुआ वो तालिबान से भी बदतर है। जब पुलिस ने मुझसे सवाल-जवाब किया तो रात के 10.30 बजे का समय था। मैं अपने खुद के भाई आदित्य पांडे के साथ कार में थी। मैं कार में न तो शराब पी रही थी और न ही कोई गलत व्यवहार कर रही थी। पूनम ने कहा कि पुलिस ने जब तक उनका नाम नहीं सुना तब तक सामान्य व्यवहार किया।
उन्होंने बताया, "जिस पल मैंने कहा कि मैं पूनम पांडे हूं, उनका व्यवहार बदल गया।" यह सब कुछ मेरे सरनेम पांडे की वजह से हुआ। आप सभी को पता है कि मुंबई में यूपी वालों का क्या हाल है, इसलिए जो कुछ भी हुआ वो मेरे पांडे होने के कारण हुआ है।
पूनम का कहना है कि उनका उपनाम उनकी छवि के खिलाफ हो गया। पूनम की जुबान यही नहीं रूकी उन्होंने कहा कि पुलिस को लगा कि मैं पूनम पांडे हूं, वे अपनी जिंदगी में कुछ रोमांचक बना सकते हैं। और वे आठ मिनट में मशहूर हो गए। अचानक यह टीवी चैनलों पर आ गया और वो मुझे बदनाम करके हीरो बन गये हैं।
पूनम ने कहा, "शायद स्थानीय कानून व्यवस्था को लगता है कि मैं उत्तर प्रदेश से हूं क्योंकि मेरा उपनाम पांडे है। लेकिन मैं मुंबई में ही पैदा हुई और पली-बढ़ी हूं। और अगर नहीं भी होती तो पुलिस को मेरे व्यवहार पर सवाल करने का क्या अधिकार है।"पूनम ने कहा कि वह पूरे कपड़ों में थीं। मैं ना तो कार में शराब पी रही थी और ना ही कोई वल्गर हरकतें कर रही थीं फिर क्यों पुलिस ने मेरे ऊपर अश्लील हरकत का आरोप लगाया क्या यह तालिबानी बर्ताव नहीं है।
पूनम ने बताया, "मेरे भाई को सदमा लगा। मेरे माता-पिता इसके लिए मुझे दोष दे रहे हैं। लेकिन आप ही बताइए मेरी क्या गलती थी। पूनम ने कहा कि मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि मैं इस मामले में किससे शिकायत करूं और किससे मदद मांगू।


Click it and Unblock the Notifications












