बॉलीवुड से तंग आ गया: करन जौहर

By Neha Nautiyal

Karan Johar
बहुचर्चित फिल्म 'माई नेम इज खान' के निमार्ता-निर्देशक करन जौहर ने कहा कि वह बॉलीवुड में लंबे समय से एक ही तरह से चलते आ रहे ढर्रे से तंग आ गए थे। करन ने कहा, "मैं बॉलीवुड के आइटम नंबर्स और बड़े सेट्स से तंग आ गया था। फिल्मों के लिए यह सब कुछ आसान है और इसे लगातार दोहराया जा रहा है। मैं इसे चुनौती देना चाहता था।"

बर्लिन फिल्म महोत्सव में 'माई नेम इज खान' का विशेष प्रीमियर रखा गया था। करन ने कहा कि उनकी फिल्म को जर्मनी में जिस तरह से लोगों ने पसंद किया है, उससे वह काफी खुश हैं। करन ने कहा, "बर्लिन में फिल्म को मिली सराहना से वह सम्मानित महसूस कर रहे हैं। यहां मुझे मुंबई जैसा अहसास हो रहा है। हम जर्मनी से प्यार करते हैं।"

इससे पहले फिल्म के मुख्य अभिनेता शाहरुख खान ने कहा, "अपने जर्मन प्रशंसकों के स्नेह को मैं कभी समझ नहीं सका। मुझे समझ में नहीं आता है कि आखिर वे बॉलीवुड को इतना प्यार क्यों करते हैं लेकिन मैं जर्मनी के लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं क्योंकि वे मुझे प्यार करते हैं।"

शाहरुख ने कहा, "जर्मनी के लोगों ने भारतीय सिनेमा को काफी प्यार दिया है। मैं लोगों का मनोरंजन करना चाहता हूं। मेरा काम लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना है और मैं ऐसा करता रहूंगा।" हालांकि करन जौहर खुद बॉलीवुड के ढर्रे पर चलकर चलताऊ किस्म की फिल्मों का निर्देशन करते रहे हैं। इससे पहले वो 'कभी अलविदा ना कहना', 'के 3जी' और 'कुछ कुछ होता है' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X