अनुष्का नहीं, इस एक्ट्रेस को माना जाता था 'पनौती'
[बॉलीवुड न्यूज] अनुष्का शर्मा को क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान भले ही लोगों ने पनौती का ताज पहना दिया। लेकिन बता दें, एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्हें आम लोगों ने नहीं बल्कि फिल्म इंडस्ट्री ने 'अपशगुनी' का टैग दे दिया था। जी हां, हम बात कर रहे हैं विद्या बालन की।
आज बॉलीवुड में सबसे दमदार एक्ट्रेस माने जानी वाली विद्या बालन को कभी अपशगुनी माना जाता था, क्योंकि उनकी कोई भी फिल्म पूरी नहीं हो पाती थी और सभी ठंडे बस्ते में जा रही थी। इस बात को खुद विद्या ने मीडिया के साथ शेयर किया।
‘वूमन इकोनॉमिक फोरम' के दौरान विद्या ने कहा ‘मैंने फिल्म इंडस्ट्री में काफी मुश्किल से एंट्री पाई थी। मेरी फैमिली बिल्कुल नहीं चाहती थी कि मैं फिल्में करूं।'
VIDEO: 'हमारी अधूरी कहानी' टाइटल ट्रैक..रूह को छू जाएगा यह गाना
विद्या ने बताया, 'मुझे पहली बार मलयालम फिल्म के लिए साइन किया गया। लेकिन कुछ ही समय में वह ठंडे बस्ते में चली गयी। इसके बाद मेरे पास और तीन फिल्में आयीं, लेकिन वे भी ठंडे बस्ते में गयीं। इसके बाद निर्माता- निर्देशक मुझे अपनी फिल्मों में लेने से कतराने लगे। सब मुझे अपशकुनी मानते थे।'
बहरहाल, विद्या बालन के लिए वह समय कितना ही कठिन रहा हो, लेकिन आज वे बॉलीवुड की सफल एक्ट्रेस हैं और हमें यह कहने कोई गुरेज नहीं है।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications














