हाईवे नहीं रणदीप हु्ड्डा के कारण बेचैन आलिया भट्ट?
स्टूडेंट ऑफ द ईयर से लोगों के दिलों में सनसनी पैदा करने वाली आलिया की बेचैनी की वजह उनकी आने वाली फिल्म में उनकी और रणदीप हु्ड्डी की पेयरिंग है। जिसे कि लोगों ने मिस मैच कहा है। काफी आलोचकों को लगता है कि फिल्म भले ही अच्छी स्टोरी पर हो लेकिन फिल्म में हीर-हिरोईन का चुनाव गलत है क्योंकि आलिया, रणदीप के साथ जंचती नहीं है। वह बेहद यंग है जबकि रणदीप उसके आगे काफी मैच्योर लग रहे हैं।
खैर फिल्म तो बन चुकी है देखते हैं कि लोगों को कैसे लगती हैं? वाकई में आलिया-रणदीप मिस मैच साबित होते हैं या फिर एक नई प्रेमकहानी लोगों के सामने लेकर आते हैं? मालूम हो कि 'हाईवे' सिनेमाघरों में 21 फरवरी, 2014 को प्रदर्शित होगी। फिल्म में आलिया और रणदीप हुड्डा मेन रोल में हैं।
'जब वी मेट' और 'रॉकस्टार' की शूटिंग के दौरान खूब यात्राएं करने वाले फिल्म के निर्देशक इम्तियाज ने कहा, "अब तक बनाई गई मेरी फिल्मों की अपेक्षा इस फिल्म में सर्वाधिक जगहों पर शूटिंग की गई है और इसके बावजूद सबसे कम समय में इसकी शूटिंग पूरी हुई।
वास्तव में 'हाईवे' नाम वाली इस फिल्म की शूटिंग इसी तरह से होनी चाहिए थी।" 'हाईवे' की शूटिंग के लिए 60 दिनों का समय तय किया गया था, लेकिन इम्तियाज और उनकी टीम ने भारत के छह राज्यों में होने वाली चुनौतीपूर्ण शूटिंग 52 दिनों में ही पूरी कर ली है।


Click it and Unblock the Notifications
