अभी और अभिनय करेंगे हिमेश

उन्होंने कहा,"अब जब रेडियो फिल्म प्रदर्शित होने के साथ मुझे एक अभिनेता के रूप में स्वीकृति मिली है तो मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि एक अभिनेता के रूप में यह मेरी नई शुरुआत है।" भूषण कुमार द्वारा निर्मित, महेश भट्ट लिखित और पूजा भट्ट निर्देशित फिल्म �कजरारे� के 2010 की शुरुआत में बड़े पर्दे पर उतरने की संभावना है।
हिमेश ने कहा, "मुझे हमेशा से उम्मीद थी कि मेरी हर आने वाली फिल्म में एक अभिनेता के रूप में मेरा विकास होगा। मैं अपने दिल में जानता था कि मुझे आलोचकों और मेरे गंभीर अभिनय करियर के प्रति शंकावान रहने वाले दर्शकों की थोड़ी सी प्रशंसा अवश्य मिलेगी।" यद्यपि रेडियो फिल्म की मिली-जुली समीक्षाएं आई हैं लेकिन इनमें हिमेश के अभिनय पर विशेष रूप से लिखा गया है। इससे वह बेहद उत्साहित हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
actig actor अभिनय अभिनेता कजरारे गायक फिल्म बॉलीवुड रेडियो संगीत हिमेश रेशमिया bollywood film himesh reshammiya kajraare music musician radio


Click it and Unblock the Notifications