न्‍यूयॉर्क में परफॉर्मेंस के बाद प्रियंका चोपड़ा पर नस्‍लवादी हमला, कहा गया अरब आतंकवादी

I Was Called A Terrorist by NFL Fans: Priyanka Chopra
मुंबई। मिस वर्ल्‍ड और बॉलीवुड की जानी-मानी एक्‍ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक अरब आतंकवादी है। जी हां ये सैकड़ों अमेरिकी नागरिकों का यही सोचना है। चौकिए नहीं इस बात का खुलासा खुद प्रियंका चोपड़ा वॉल स्‍ट्रीट जर्नल को दिये गये एक इंटरव्‍यू में कहा है और अपने उपर हुए नस्‍लवादी हमले का खुलासा किया है। वॉल स्‍ट्रीट जर्नल से अपना दर्द बंया करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि बात सितंबर 2013 की है, जब वे अमेरिका में NFL के दौरान सॉंन्ग 'इन माय सिटी...' का परफॉरमेंस दे रही थीं।

प्रियंका के इस परफॉरमेंस पर उन्हें कई तरह के नफरत भरे मेल और ट्वीट्स आए जिनमें से कुछ में उन्हें 'अरब आतंकवादी' (अरब टेररिस्‍ट) बताया गया। प्रियंका चोपड़ा से कहा गया कि यहां तुम्‍हारा कोई नहीं है और तुम अमेरिकन टीवी से दूर रहो। प्रियंका से कहा गया है कि यह एक अमेरिकी स्पोर्ट इवेंट था और इसके द्वारा बिजनेस करने का उन्हें कोई अधिकार नहीं था।

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए इस बारे में खुलकर मीडिया को बताया है। प्रियंका ने कहा कि मशहूर होने के बाद इस तरह की मुश्किलों से लगातार सामना करना पड़ता है। बकौल प्रियंका, मैं अरसे से लाइमलाइट में हूं। मुझे पता है कि यहां फूल के साथ पत्थर भी मिलते हैं। नस्लवादी सोच के मसले पर उनका जवाब था कि इससे एक ही ढंग से पार पाया जा सकता है, अपना काम जारी रखो जिससे आलोचकों का, बेसिर पैर की बात करने वालों का मुंह बंद हो जाएगा।

प्रियंका ने कहा कि मेरे सामने दो च्वाइस थीं। या तो मैं उन मेल्स की तरफ देखती, जो मुझे ब्राउन, साउथ एशियन और आतंकवादी कह रही थीं। ये कहकर खिल्ली उड़ा रही थी कि तुम गोरी नहीं हो, तो फिर न्यू यॉर्क फुटबॉल लीग में क्या कर रही हो। या फिर उन मेल्स और ट्वीट्स की तरफ देखती, जो एनएफएल नेटवर्क को भेजे जा रहे थे जिनमें मेरे काम की, मेरे गाने की सराहना हो रही थी। जाहिर है कि मैंने दूसरे किसिम के मेल्स पर ध्यान दिया। मालूम हो कि प्रियंका ने जिस इंटरव्यू में इस नस्लवादी हमले का खुलासा किया है वह यूट्यूब पर खूब देखा और शेयर किया जा रहा है।

वीडियो: वह इंटरव्यू, जिसमें प्रियंका ने किया नस्लवादी हमले का खुलासा

<center><iframe width="100%" height="450" src="//www.youtube.com/embed/KHzAZk21ECs?feature=player_detailpage" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X