पहलाज निहलानी का खुलासा - मुझे भी मोदी सरकार ने धमकाया और दबंगई की
सीबीएफसी के चीफ पहलाज निहलानी ने पद्मावती कंट्रोवर्सी में संजय लीला भंसाली का बचाव किया है।उन्होंने मोदी सरकार के कार्यकाल में बतौर सीबीएफसी चीफ उन्हें किस तरह से परेशान किया गया इसका भी खुलासा किया है जो काफी चौंकाने वाला है।
पहलाज निहलानी ने कहा है कि "सीबीएफसी ने अपना प्रभुत्व खो दिया है और मेरे कार्यकाल के दौरान भी ऐसी दबंगई दिखाई गई थी और मुझे परेशान किया गया था।" उन्होंने साथ ही ये भी कहा कि "संसदीय समीति को निर्माता से सवाल पूछने का अधिकार है लेकिन संसदीय समीति से पहले फिल्म को सेंसर बोर्ड देखती है।"

निहलानी के अनुसार सेंसर बोर्ड के सर्टिफिकेट देने से पहले ऐसा करना सेंसर बोर्ड की प्रणाली को चुनौत देने के समान है जो गलत और नहीं होना चाहिए। भंसाली के सपोर्ट में पहलानी निहलानी ने कहा कि इस तरह एक बेहद शानदार और क्रियेटिव डायरेक्टर से सवाल करना गलत है।


Click it and Unblock the Notifications