मैं शम्मी की बजाय शशि कपूर से ज्यादा प्रभावित थी: शर्मिला टैगोर

शर्मिला टैगोर शर्मिला ने कहा, जब मुझे पहली बार कश्मीर की कली का प्रस्ताव मिला तो मैं शम्मी के साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित थी, हालांकि मैं उनकी बहुत बड़ी प्रशंसक नहीं थी, क्यों कि मैं शशि कपूर से ज्यादा प्रभावित थी।
उन्होंने कहा, उन दिनों मुझे लगता था कि हर लड़की उनसे प्यार करती थी। मुझे याद है एक दिन फिल्म के सेट पर शशि आए और मैं काम नहीं कर सकी...शूटिंग रोकनी पड़ी क्यों कि मैं बहुत विचलित हो गई थी। तब निर्देशक शक्ति सामंत को उन्हें जाने को कहना पड़ा।
शर्मिला शम्मी कपूर की याद में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने राजधानी में आई थी। उल्लेखनीय है कि शम्मी का गत 14 अगस्त को निधन हो गया। बहरहाल शर्मिला को कश्मीर की कली में शम्मी के साथ काम करने में काफी मजा आया और उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला।


Click it and Unblock the Notifications











