अभद्र शब्दों के इस्तेमाल से डरीं विद्या
निर्देशक अभिषेक चौबे की फिल्म 'इश्किया' में अपनी भूमिका से विद्या डर गयीं। इस फिल्म के निर्माता विशाल भारद्वाज है। विद्या के डरने की वजह उनके पात्र की भाषा थी। इस फिल्म में उन्हे अभद्र शैली में भद्दे शब्दों का इस्तेमाल करना था। विद्या का कहना है कि ये भाषा इतनी ओछी थी कि वह शूट से पहले सेट पर इन शब्दों को बोलने का अभ्यास भी नहीं कर पाती थीं।
विशाल अपनी फिल्म ओंकारा में भी भद्दे शब्दों, मुहावरों और गालियों का जम कर इस्तेमाल कर चुके हैं। विद्या का कहना था कि "मैं फिल्म में संवाद को लेकर बहुत डरी हुई थी। मैंने अपने निजी जीवन में कभी भी इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं किया। परंतु पटकथा की मांग ऐसी थी कि मुझे ऐसी भाषा बोलनी पड़ी।"
इस फिल्म में विद्या के अलावा अरशद वारसी और नसीरुद्दीन शाह भी अहम भूमिकाओं में हैं।


Click it and Unblock the Notifications











