'मुझे डर था मेरी बहन को कुछ ना हो जाए..' सलमान खान और अंडरवर्ल्ड को लेकर क्या बोले थे विवेक ओबेरॉय?

Vivek Oberoi Salman Khan: सुपरस्टार सलमान खान और विवेक ओबेरॉय का झगड़ा तो आप सभी को पता ही होगा। ऐश्वर्या से नजदीकियों की खबरों के बाद सलमान खान ने विवेक ओबेरॉय को काफी खरी खोटी सुनाई थी।

Vivek Oberoi Salman Khan

इसके बाद विवेक ओबेरॉय ने प्रेस कॉंफ्रेंस करते समय सलमान खान को एक्सपोज करने की कोशिश की थी और दुश्मनी मोल ली थी। सलमान खान तब से आज तक उनको माफ नहीं कर पाए हैं जबकि विवेक ने कई बार उनसे माफी मांगने की कोशिश की है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दुश्मनी के बाद विवेक ओबेरॉय और उनके परिवार को किन किन चीजों की सामना करना पड़ा था? विवेक ने खुद अपने माता पिता और बहन को लेकर चिंता जाहिर की थी और कुछ ऐसा कहा था कि वो आज भी चर्चा में रहता है।

क्या बोले विवेक ओबेरॉय

हालिया इंटरव्यू में विवेक ओबेरॉय ने इस बात को लेकर खुल कर बात की। उन्होने कहा कि, सलमान से लड़ाई के बाद वो काफी बुरे हालात में थे और देखते ही देखते डिप्रेशन में चले गए थे। मेरे साथ क्या हो रहा ये भी पता नहीं चल पा रहा था। सलमान खान से झगड़े के बाद मुझे अंडरवर्ल्ड से फोन आते थे और वो लोग मेरे पेरेंट्स को धमकी देते थे। रात में नींद नहीं आती थी और ऐसे लगता था कि मेरी बहन को कुछ ना हो जाए। मुझे ये भी नहीं समझ में रहा था कि ये मामला किस हद तक आगे जाएगा।

सभी जानते हैं कि विवेक ओबेरॉय का करियर उस झगड़े के बाद खत्म हो गया था और किसी ने उनके साथ काम नहीं किया। हालांकि विवेक ने ये भी कहा था कि मुझे नहीं लगता है कि सलमान खान किसी को मना करते हैं लेकिन लोग खुद ही काम नहीं करते क्योंकि वो सलमान खान से रिश्ता नहीं खराब करना चाहते हैं। फराह खान ने भी एक इंटरव्यू में सलमान खान की सफाई देते हुए कहा था कि वो मेरे दोस्त हैं लेकिन उन्होने कभी नहीं कहा कि तुम विवेक के साथ काम ना करो। फिलहाल विवेक ओबेरॉय थोड़ा छोड़ा काम कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: salman khan vivek oberoi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X