मैं ऋतिक से शादी करना चाहती थी: कंगना रनौत

By Bbc Hindi
कंगना और रितिक
Getty Images
कंगना और रितिक

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत एक बार फिर से चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद को लेकर फ़िल्मकार करण जौहर पर हमला बोला था.

इसके बाद बॉलीवुड की कई हस्तियों ने भाई-भतीजावाद के मुद्दे पर अपनी बात कही थी. अब एक बार फिर से कंगना ने बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ अपने संबंधों के लेकर एक निजी टीवी चैनल पर कई बातें कही हैं.

टीवी शो में कंगना के हालिया बयान के कारण एक बार फिर से यह मुद्दा गर्म हो गया है. उन्होंने कहा कि वो ऋतिक से शादी करना चाहती थीं और दोनों के बीच शादी की बात हुई भी थी.

कंगना के दावे के मुताबिक ऋतिक ने भी पत्नी से तलाक़ के बाद शादी का वादा किया था लेकिन बाद में पहचानने से भी इनकार कर दिया.

हालांकि ऋतिक और कंगना के बीच विवाद कोई नया नहीं है. 'काइट्स' और 'कृष-3' में काम कर चुके कंगना और रितिक एक-दूसरे को क़ानूनी नोटिस भी भेज चुके हैं.

ऋतिक, कंगना से प्रेम संबंध को नकारते रहे हैं. इस पूरे विवाद में ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन भी सामने आए थे और उन्होंने कहा था कि कि अगर ऋतिक सच बोलेगा तो लोग हैरान रह जाएंगे.

कंगना ने सैफ़ अली ख़ान के खत के जवाब में लिखा, फिर तो मुझे किसान होना चाहिए

करण तुम अपनी बेटी को हर कार्ड देना: कंगना

कंगना को भिड़ने से डर क्यों नहीं लगता?

कंगना-ऋतिक झगड़ा, और उलझ गया मामला?

रितिक और कंगना
Getty Images
रितिक और कंगना

कंगना और तिक के बीच का विवाद?

25 जनवरी, 2016 को एक ख़बर आई कि ऋतिक रोशन के कहने पर 'आशिकी-3' फ़िल्म में कंगना की जगह सोनम कपूर को रख लिया गया है. इसके बाद कहा गया कि काइट्स और कृष-3 में काम कर चुके कंगना और ऋतिक के बीच सब कुछ ठीक नहीं है.

27 जनवरी, 2016 को एक अख़बार ने कंगना से आशिकी-3 से हटाए जाने की बात पूछी तो उन्होंने कहा था, ''हां, चारों तरफ़ ऐसी अफवाह है. यहां तक कि गूंगा गधा भी बता सकता है कि ये अफ़वाहें कहां से आ रही हैं. मुझे नहीं पता कि ये फालतू की बातें क्यों आपको आकर्षित करती हैं. मेरे लिए यह चैप्टर बंद हो गया है और मैं गड़े मुर्दे को नहीं उखाड़ना चाहती.''

इसके बाद से ही कंगना और ऋतिक के बीच विवाद की शुरुआत हुई जो अब तक जारी है.

रितिक और कंगना
Getty Images
रितिक और कंगना

'2014 में तिक से मेरा संबंध ख़त्म हो गया था'

इस शो में सवालों का जवाब देते हुए कंगना ने आगे कहा, ''2014 में हम दोनों की रिलेशनशिप बिल्कुल ख़त्म हो गई थी. उसने सैकड़ों मेल मेरे ही अकाउंट से ख़ुद को मेल किए हैं. मेरे ही अकाउंट से वो ख़ुद को मेल भेजता था. इस मेल में वो लिखता था- मुझे तुम्हारी बहुत याद आ रही है. मैं तो मर गई. मेरे दिमाग़ में समस्या है, मेरा इलाज करा दो.''

हालांकि ऋतिक रोशन ने ये दावा किया था कि कंगना उन्हें हज़ारों मेल भेज चुकी हैं.

कंगना के मुताबिक, ''अगर मैंने उसे ये मेल भेजे थे तो सैकड़ों मेले आते रहे और वो खामोश रहा? उसे दो साल बाद याद आया कि मैं एक साल पहले हज़ार मेल भेजे थे? एक लड़की जिसने आपके साथ सात साल काम किया है उसे क्या एक फ़ोन करके नहीं बोल सकते कि मेल करना बंद करो यार. ये क्या कर रही हो तुम.''

रितिक और कंगना
Getty Images
रितिक और कंगना

कंगना ने रितिक और अपने संबंधों का दावा करते हुए कहा, ''उसने वो मेल इकट्ठे किए. उसकी फाइल बनाई. फिर भारत के एक बेहतरीन क्रिमिनल वकील को मेरा केस दिया कि इस लड़की से बचाओ. वो दुनिया को दिखाना चाहता था कि लड़की की मानसिक हालत ठीक नहीं है क्योंकि आने वाले दिनों में मैं उसके शादी के वादे की बात कहूं तो वो कह सके कि मेरी मानसिक हालत ठीक नहीं है इसलिए ऐसी बातें कर रही हूं. मैं कहूं कि ऋतिक से मेरे संबंध थे तो वो कह सके कि मैं पागल हूं.''

रितिक और कंगना
Getty Images
रितिक और कंगना

कंगना ने कहा, ''जब इंसान प्रेम में होता है तो अलग ज़ोन में होता है और वो जो सोचता है उसे अपने प्रेमी से साझा करता है. मुझे रितिक ने बहलाया या फुसलाया नहीं था. उन्होंने मुझसे कहा था कि देखो कंगना मैं एक रिश्ते में हूं और मैं तुम्हें कभी सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं कर पाऊंगा. कभी हमलोग की शादी नहीं हो पाएगी. उन्होंने कहा कि वो अपनी पत्नी को नहीं छोड़ पाएंगे. मैंने कहा कि आप फिर मुझे छोड़ दो. हम उसी कशमकश में थे. तभी उनकी पत्नी ने उन्हें छोड़ दिया. तब वो बिल्कुल तिलमिला गए थे. इसके बाद उनकी सर्जरी हुई और तभी उन्होंने मुझसे शादी की बात की.

कंगना और रितिक
Getty Images
कंगना और रितिक

कंगना के और प्रेम संबंध भी आए थे सामने

कंगना रनौत जब बॉलीवुड में जगह पाने के लिए संघर्ष कर रही थीं तब आदित्य पंचोली से संबंध की बात सामने आई थी. इस संबंध का अंत भी बुरा हुआ था. कंगना ने आदित्य पंचोली के ख़िलाफ़ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी.

इसके बाद शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन ने कंगना के प्रेम संबंध की बात सामने आई. इसका अंत भी बुरा हुआ और दोनों की निजी बातें सार्वजनिक हुई.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X