..................... I Wanted to Be Part of Freaky Ali, says Salman Khan - Hindi Filmibeat

OUCH.. इस फिल्म में रहना चाहते थे सलमान खान.. लेकिन निर्देशक ने किया OUT

By Neeti

अरे नहीं.. नहीं.. यह परेशान होने वाली नहीं, बल्कि मजेदार बात है। दरअसल सोहेल खान के निर्देशक में बन रही फिल्म 'फ्रीकी अली' के ट्रेलर लांच के दौरान सलमान खान ने कहा कि उन्हें इस फिल्म में काम करने की बहुत इच्छा थी, लेकिन सोहेल खान ने उन्हें लिया ही नहीं।

सलमान खान ने कहा- मैं भी इस फिल्म का हिस्सा बनना चाहता था। लेकिन सोहेल खान माने ही नहीं। मैंने सोहेल से कोई भी किरदार में लेने को कहा, लेकिन उन्होंने अरबाज खान को ले लिया.. मुझे नहीं।

''सलमान खान ने खुद ही मेरी फिल्म का प्रमोशन किया.. हम साथ साथ हैं..''

सलमान खान ने कहा, फ्रीकी अली को 38 दिनों में पूरा कर लिया गया। लेकिन यदि मैं फिल्म में होता तो फिल्म को खत्म होने में शायद 138 दिन लग जाते। बता दें, यह फिल्म गोल्फ पर आधारित है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दिकी मेनलीड भूमिका में दिखेंगे। जबकि नवाज का साथ देंगी एमी जैक्सन और अरबाज खान।

सोहेल खान ने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग मुंबई, दिल्ली और पुणे में महज 40 दिनों में पूरी हो गई। वहीं, फिल्म का बजट भी ज्यादा नहीं रखा गया है। हम्मम.. देखना दिलचस्प होगा कि किस तरह एक अल्हड़ सा आदमी गोल्फ चैपिंयन बन जाता है। फिल्म 9 सितंबर को रिलीज होगी।

लेकिन सलमान खान फैंस को परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि फिलहाल सल्लू भाई के हाथों में कई फिल्म है। यहां जानें सलमान खान की आने वाली फिल्में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X