जीरो साइज करीना जैसी बनना चाहती थी मोटी रिया
इन दिनों एक फिल्मी ट्रेलर गिप्पी काफी चर्चित है। टीवी पर भी इस के प्रोमो बार-बार दिखाये जा रहे हैं जिसे देखकर लगता है कि फिल्म एक मोटी लड़की की कहानी है जिसे अपने मोटापे के चलते काफी शर्मिंदगी उठानी पड़ती है।
पर्दे पर गिप्पी का रोल निभा रही 14 साल की अभिनेत्री रिया विज ने कहा कि जी हां आपने सही समझा, फिल्म की कहानी एक मोटी लड़की ही है जो कि अपने मोटापे की वजह से काफी परेशान हैं।
खुद भी भारी-भरकम शरीर लिए रिया विज ने कहा कि जब वह काफी छोटी थी, तो उनकी इच्छा करीना कपूर जैसी स्लीम ट्रीम बनने की थी। वह करीना को काफी पसंद करती थीं। उनकी फिल्में या उनका गाना जब भी देखती थीं तो वह उठकर नाचने लगती थीं। लेकिन जब वह बड़ी हुईं तो उन्हें लगा कि यह सब बकवास और सपने के जैसा है, जिसका कोई अर्थ नहीं है।असल जिंदगी में अमिताभ बच्चन को काफी पसंद करने वाली रिया को फिल्म गिप्पी से काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें आगे भी ऐसे रोल मिलते रहेंगे तो वह काम करती रहेंगी। फिल्म गिप्पी का निर्माण करण जौहर कर रहे हैं तो इस का निर्देशन सोनम नायर कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications












