यश चोपड़ा की फिल्मों में काम करने को बेकरार कैटरीना

इस बारे में कैटरीना का कहना है, "अभी कई चीजे हैं जो मुझे करनी हैं। 'राजनीति" में काम करने के बाद ऐसा नहीं है कि मैं सिर्फ महिला प्रधान फिल्में ही करूंगी। मैं अलग-अलग तरह की भूमिकाएं करना चाहती हूं।"
उन्होंने कहा, "फिलहाल मैं अब प्रेम कहानी यानी यश जी (यश चोपड़ा) के शैली की फिल्म में काम करना चाहती हूं। साथ ही 'सीता और गीता" में हेमा जी की भूमिका जैसा कुछ करने की इच्छा है।"
कैटरीना यह नहीं मानतीं कि फिल्में उनके नाम पर सफल होती हैं। इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "यह सच नहीं है कि फिल्म मेरी वजह से हिट होती है। मैं पटकथा को हमेशा सबसे ऊपर मानती हूं। मैं फिल्म के सभी पहलुओं को सफलता का कारण मानती हूं।"
सलमान-कैटरीना बनेंगे अमिताभ-जया!
अब तक कई सफल फिल्मों में काम कर चुकी कैटरीना का कहना है कि उन्हें नाकामी से डर नहीं लगता है। कैटरीना फिलहाल कई बड़ी फिल्मों में काम कर रही हैं। वह इन दिनों स्पेन में जोया अख्तर की फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा" की शूटिंग कर रही हैं। इस साल उनकी फिल्म 'तीस मार खान" भी प्रदर्शित होगी।


Click it and Unblock the Notifications