अपनी आत्म कथा लिखना चाहता हूं : संजय दत्त

देखें : लम्हा की तस्वीरें
वे कई बार जेल गए। उनकी जिंदगी में कई महिलाएँ आईं। कई बार उनका करियर खत्म मान लिया गया, लेकिन एक हीरो के माफिक संजय ने हमेशा अपनी वापसी की। कई दिलचस्प पहलू उनकी आत्मकथा के जरिये सामने आ सकते हैं।
देखें : सुनील दत्त की यादों में खोए संजय
फिलहाल संजय बेहद खुश हैं। लंबे समय बाद उन्हें यह मौका मिला है। करियर अच्छा चल रहा है। उनकी माँग बनी हुई है। 'लम्हा" रिलीज होने वाली है, जिसको लेकर वे काफी उत्साहित हैं। संजय का कहना है कि इस फिल्म की कहानी कश्मीरी लोगों के बारे में हैं। संजय के खुश होने का एक कारण और है। जल्दी ही वे एक बार फिर पिता बनने वाले हैं। मान्यता माँ बनने वाली हैं। खबर है कि उनके यहाँ जुड़वाँ बच्चे जन्म लेंगे।


Click it and Unblock the Notifications