I Want To Talk Trailer: अभिषेक बच्चन की फिल्म के ट्रेलर ने जीता फैन्स का दिल, लोग बोले- हिट है...

By Filmibeat Desk
Abhishek Bachchan

I Want To Talk Trailer Out: अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ ज्यादा ही लाइमलाइट में हैं। तलाक और डेटिंग रूमर्स के बीच अभिषेक बच्चन की फिल्म 'आई वांट टू टॉक' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस ट्रेलर ने आते ही धूम मचा दी है।

शूजीत सरकार अपने बेहतरीन काम के लिए याद किए जाते हैं। उनका काम करने का तरीका और उनका खास अंदाज उनकी फिल्मों में नजर आता है। फिलहाल तो वह अभिषेक बच्चन के साथ आई वांट टू टॉक फिल्म कर रहे हैं जिसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। इस ट्रेलर ने आते ही फैन्स का दिल जीत लिया है।

अभिषेक बच्चन का अंदाज जीत लेगा दिल
अभिषेक बच्चन ने हाल ही में अपने इंस्टा हैंडल पर ट्रेलर शेयर किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि अभिषेक बच्चन अलग-अलग लुक में नजर आते हैं, जहां वो अर्जुन का असाधारण सफर दिखाते हैं, जो चुनौतियों का सामना करता है और जिंदगी को एक अलग नजरिए से देखता है। फिल्म में एक जिंदगी बदलने वाला सबक देने का वादा है, जिसे हल्के-फुल्के मजेदार पलों के साथ बैलेंस किया गया है। जो शूजीत सरकार का खास अंदाज़ है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन की एक्टिंग आपका दिल छू लेगी।

लंबी है फिल्म की स्टार कास्ट
जॉनी लीवर, जयंत कृपलानी और अहिल्या बामरू जैसे बेहतरीन कलाकारों के साथ, ट्रेलर में दिखाई देने वाले पल आपको उत्साहित करेंगे और ज्यादा देखने की इच्छा जगाएंगे। 'आई वांट टू टॉक' का ट्रेलर एक कभी न भूलने वाले सफर का वादा करता है, जिसमें जिंदगी और उसे हम कैसे जीना चाहते हैं। इसके चॉइसेस दिखाई गई हैं। 22 नवंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इस फिल्म को राइजिंग सन फिल्म्स और किनो वर्क्स द्वारा प्रोड्यूस किया गया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X