I Want To Talk Teaser Out: अभिषेक बच्चन की फिल्म 'आई वांट टू टॉक' का टीजर हुआ आउट, तो लोगों ने दे दी ये नसीहत

I Want To Talk Teaser Out: शूजित सरकार अपनी फिल्मों को अनोखे टाइटल देने के लिए जाने जाते हैं, जैसे कि विक्की डोनर, पीकू, पिंक, अक्टूबर और मद्रास कैफे। वहीं अब अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म बना रहे हैं जिसका टाइटल भी बेहद ही शानदार है।
इस बार, उनके पास एक और टाइटल है, जो बिना किसी शक लोगों को बात करने के लिए मजबूर कर देगा और वो टाइटल है 'आई वांट टू टॉक' फिल्म में अभिषेक बच्चन हैं जिन्होंने शूजित सरकार के साथ मिलकर अपने सोशल मीडिया पर टाइटल अनाउंस किया है। उन्होंने एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। जिसमें मुख्य किरदार कहता है "मैं सिर्फ बात करना पसंद नहीं करता, मैं बात करने के लिए जीता हूं।"
टाइटल और अनाउंसमेंट वीडियो से हमें यह बात पता चलता है कि यह शूजित सरकार की एक क्लासिक फ़िल्म है। जिसमें इमोशन कूट-कूट के भरा हुआ है। यह छोटी सी क्लिप स्मार्ट, अलग और दिल को छू लेने वाले पलों से भरी हुई है, जो एक मजबूत छाप छोड़ती है और साथ ही बहुत उत्साह पैदा करती है।
शूजित सरकार की फिल्में यूनिवर्सल होती हैं और हर जगह के दर्शकों के साथ कनेक्ट कर पाती हैं। उन्होंने अपनी फिल्मों के लिए 13 नेशनल अवॉर्ड जीते हैं। अब जब वह एक ब्रेक के बाद बड़े पर्दे पर वापस आ रहे हैं, तब ये देखना रोमांचक होगा कि वो अभिषेक बच्चन जैसे टैलेंटेड एक्टर के साथ मिलकर क्या जादू फैलाने वाले हैं।
बता दें कि यह फिल्म 22 नवंबर को रिलीज होने वाली है। खास बात यह है कि लंबे समय के बाद अभिषेक बच्चन इस तरह के किरदार के साथ फिल्म में नजर आ रहे हैं। यह देखकर फैन्स भी काफी उत्साहित हैं। बता दें कि आखिरी बार अभिषेक बच्चन को फिल्म घूमर में देखा गया था।


Click it and Unblock the Notifications











