माफ करें शाहरुख, करन: प्रियदर्शन

वह कहते हैं, "मैंने संदर्भ से हटकर बात कही थी। मैं शाहरुख खान और करन जौहर के विषय में ऐसा नहीं बोल सकता। वे दोनों मेरे प्रिय हैं। यदि मैंने उन दोनों में से किसी को भी दुख पहुंचाया हो तो मैं उनसे सार्वजनिक तौर पर माफी मांगता हूं और साथ ही यह कहना चाहता हूं कि फिल्मकारों और राजनेताओं के बीच किसी भी विवाद के समय मैं स्वाभाविक और अनिवार्य रूप से अपनी ही बिरादरी का समर्थन करूंगा।"
इंडियन प्रीमियर लीग से पाकिस्तानी खिलाड़ियों को बाहर रखने के खिलाफ दिए गए शाहरुख के बयान के बाद शिव सेना ने उनकी फिल्म 'माई नेम इज खान' को निशाना बनाया था। प्रियदर्शन अजय देवगन, बिपाशा बसु और अक्षय खन्ना अभिनीत नई फिल्म 'इश्क' रिलीज करना चाहते थे लेकिन इससे पहले ही 'इश्किया' नाम से एक नई फिल्म रिलीज हो चुकी है। अब प्रियदर्शन ने अपनी फिल्म का नाम बदलकर 'गर्म हवा' कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications