आतंकवादी बनने की ख्‍वाहिस: टिस्‍का चोपडा़

फिल्म 'तारें जमीन पर' के बाद उनके पास कई सारे फिल्मों के प्रस्ताव आए है, लेकिन लेकिन वे आतंकवादी, मानसिक रूप से अस्वस्थ, साहसिक गृहिणी, इंदिरा गांधी जैसे दमदार किरदार निभाना चाहती हैं।
इसके अलावा टिस्का ऐतिहासिक रोल भी करना चाहती है। वे चाहती हैं कि उन्हें मणिरत्नम, राजकुमार हिरानी, विधु विनोद चोपड़ा, यश चोपड़ा, आशुतोष गोवारिकर और राकेश रोशन जैसे बेहतरीन निदेर्शकों के साथ काम करने का मौका मिले।
बड़े पर्दे के अलावा वे छोटे पर्दे पर भी काम कर चुकी है, अभी वे जूम टीवी के शो 'बालीवुड केश फाइल्स' की मेजबानी करेंगी। वे नंदिता दास निर्देशित फिल्म 'फिराक' में भी दिखेंगी।


Click it and Unblock the Notifications