'मशीन गन पकड़कर हजारों लोगों को मारना चाहती हूं', इस हसीना ने क्यों जाहिर की ऐसी इच्छा

हुमा कुरैशी जो कि गैंग्स ऑफ वासेपुर के लिए जानी जाती हैं। इसके अलावा भी उन्होने कई धमाकेदार किरदार निभाए हैं जो कि पसंद किए जाते रहे हैँ। इस वक्त हुमा अपने एक बयान को लेकर खबरों का हिस्सा हैं जो कि उन्होने एनिमल के लिए दिया है।
उनका कहना था कि वो इस तरह से मशीन गन पकड़कर हजारों लोगों को मार सकती हैं। हुमा कुरैशी ने एक्शन फिल्म के नाम पर कसीदे पढ़े हैं और कह रही हैं कि इस तरह के काम वो भी करें तो मजा आए।
हुमा कुरैशी के बयान की बात करें तो उनका कहना था, "मुझे फिल्म बहुत पसंद आई और मैंने इसका भरपूर लुत्फ उठाया। मुझे मर्दानगी, एक्शन और संगीत बहुत पसंद आया। यह एक बहुत ही कलात्मक फिल्म है और मुझे लगता है कि हर तरह की फिल्में बननी चाहिए और एक दर्शक के रूप में यह आपकी पसंद है कि आप उस फिल्म को देखना चाहते हैं या नहीं।
मैं ऐसी फिल्म करना पसंद करूंगी जिसमें मैं मशीन गन पकड़ सकूं और हजारों लोगों को मार सकूं। मुझे लगता है, एक अभिनेता के रूप में, किसी ऐसी चीज़ का हिस्सा बनना बहुत रोमांचक है। जब मैं वुल्फ ऑफ वॉल स्ट्रीट या भड़कीली फिल्में देखती हूं और एक एनिमल देखती हूं, तो मुझे लगता है, एक अभिनेता के रूप में, ऐसा कुछ निभाना बहुत रोमांचक है।
इसमें कुछ तो बात है। मुझे नहीं पता कि यह क्या है।" हुमा कुरैशी का ये बयान तेजी से वायरल हो रहा है। देखने वाली बात होगी कि उनके इस बयान पर संदीप रेड्डी वांगा और एनिमल का कोई रिएक्शन सामने आता है या नहीं। फिलहाल वो लगातार एनिमल के सफलता का आनंद ले रहे हैं। हुमा कुरैशी की बात करें तो उन्होने कुछ समय पहले महारानी सीरीज से धमाका किया था।


Click it and Unblock the Notifications











