सार्थक भूमिकाएं करने की चाहत: सुनील शेट्टी
बॉलीवुड के जंबो अभिनेता सुनील शेट्टी का कहना है कि 'रेड अलर्ट: द वार विद इन' और 'बॉर्डर' जैसी फिल्मों में सार्थक भूमिकाएं करने से समाज को कुछ देने का मौका मिलता है।
शेट्टी कहते हैं, "बॉर्डर एक देशभक्ति की फिल्म थी और ऐसा मौका बहुत कम मिलता है जिसमें आपको वास्तविक किरदारों को निभाने का मौका मिलता है।"शेट्टी ने इस बात का खुलासा किया जे.पी.दत्ता उसी तरह की फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं जिसे लेकर वह काफी उत्साहित हैं।
निर्देशक अनंत महादेवन की फिल्म 'रेड अलर्ट: द वार विद इन' में मुख्य भुमिका निभा चुके शेट्टी कहते हैं कि अलकायदा और तालिबान की अपेक्षा नक्सली हिंसा देश के लिए बड़ा खतरा है। इन दिनों शेट्टी अनीज बज्मी की 'थैंक्यू' की शूटिंग में व्यस्त हैं। सोनम कपूर और अक्षय कुमार भी इस फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं।


Click it and Unblock the Notifications












