परिणिति को अपने कपड़े पहनाना चाहतीं हैं आलिया

फिल्मी दुनिया में दो अभिनेत्रियों के बीच में जरा दोस्ती कम ही देखी जाती हैं। इसलिए जब दो हसीनाओं में मित्रता होती है तो यह अपने आप में काफी खास बात है। इसलिए ही लोगों के बीच में आलिया भट्ट और परिणिति चोपड़ा को लेकर बातें होती हैं। आलिया-परिणिति की दोस्ती काफी घनिष्ठ मानी जाती है। आम तौर पर परिणिति ही खुले आम आलिया भट्ट की तारीफें करती दिखती हैं लेकिन इस बार आलिया ने परिणिति के लिए अपनी एक ख्वाहिश जाहिर की है।

आलिया की सेक्सी तस्वीरों पर एक नजर..

आलिया ने कहा है कि वो परिणिति के लिए ड्रेस डिजाइन करना चाहती हैं। आलिया भट्ट ने हाल ही में फैशन पोर्टल जाबॉन्‍ग के साथ कैप्‍सूल कैलेक्‍शन के लिए करार किया है, इसी की प्रेसमीट में आलिया ने अपनी इस इच्छा के बारे में बताया है। आलिया ने कहा वो परिणिति को अपने कपड़े पहनाना चाहती हैं, इसबात को कहते हुए खुद आलिया भी जोर-जोर से हंसने लगीं।

क्यों कर रही है आलिया की इतनी तारीफ परिणिति?

बेहद ही कम समय में लोगों के दिलों की रानी बनने वालीं आलिया भट्ट ने बहुत जल्द बॉलीवुड में जगह बना ली है। आलिया बहुत जल्द अपने बचपन के क्रश शाहिद कपूर के साथ पर्दे पर फिल्म 'शानदार' में दिखायी देंगी। फिल्म की शूटिंग 1 सितंबर से शुरू हो गई है। फिल्म का निर्माण विकास बहल कर रहे हैं।

आईये डालते हैं आलिया की मोहक तस्वीरों पर एक झलक..

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X