'मैं शाहरूख खान के लिए गाना गाना चाहता हूं'
[बॉलीवुड न्यूज] बॉलीवुड के किंग शाहरूख खान की फैन फॉलोइंग में जहां युवा वर्ग हैं, वहीं बच्चों को भी उनसे खासा लगाव है। शायद तभी हाल ही में सारेगामापा लिटिल चैंप्स के विनर गगन गांवनकर ने अपनी इच्छा जताई कि यदि मौका मिले तो वह शाहरूख खान के लिए गाना गाना चाहेंगे।

शो में जीत पाने के बाद जब गगन से उनके फ्यूचर प्लानिंग के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि फिलहाल मैं 5 साल का ब्रेक लेकर सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान दूंगा। लेकिन यदि इस बीच मौका मिले तो मैं अपने फेवरिट बॉलीवुड स्टार शाहरूख खान के लिए अपनी आवाज देना चाहूंगा। आपको बता दें, गगन भविष्य में प्लेबैक सिंगर बनना चाहते हैं।
गगन ने बताया कि वे स्कूल के बाद ऑडियो इंजीनियरिंग करना चाहते हैं और उसके बाद म्यूजिक कंपोजर बनना चाहते हैं। लेकिन उनका सपना अपने फेवरिट स्टार शाहरूख खान के लिए गाना गाने की भी है।
पढ़ें- OUCH..फैन की शूटिंग में लगी शाहरूख को चोट, देखें pics
गगन, जीटीवी के शो सारेगामापा लिटिल चैंप्स के पांचवें संस्करण के विनर हैं। अपने गायन के लिए गगन ने इस शो में कई सेलिब्रिटियों से तारीफ बटोरी है। शो के जज शान, मोनाली ठाकुर और अल्का यागनिक भी गगन से काफी प्रभावित हैं। बहरहाल, उम्मीद करते हैं कि गगन की ख्वाहिश शाहरूख खान तक पहुंच जाए और जल्द ही गगन की मनचाही मुराद पूरी हो जाए।
विशेष नोट- फिल्म जगत और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications












