ऋषि कपूर ने लगाया जुगाड़...एक बार बच्चों के साथ देखना चाहते हैं पाकिस्तान
सीनियर एक्टर ऋषि कपूर फिल्मों के साथ-साथ अपने ट्वीट और बयान की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। एक बार ऋषि कपूर के साथ ऐसा ही हुआ है। जी हां दरअसल ऋषि कपूर ने फारुख अब्दुल्ला के बयान पर अपनी सहमति जताई है जिसमें उन्होंने कहा था कि पाक अधिकृत कश्मी पाकिस्तान का है और भारत-पाकिस्तान कितने भी युद्ध कर लें इसका कोई बदलाव नहीं किया जा सकता है।
इस पर ऋषि कपूर ने ट्वीट करते हुए कहा कि "फारुख अब्दुल्ला जी आपकी बात से पूरी तरह सहमत हूं। जम्मू और कश्मीर हमारा है और पीओके उनका। बस यही एक तरीका है जिससे हम इस समस्या का समाधान कर सकते हैं। स्वीकार करता हूं। मैं 65 साल का हो गया हूं और मरने से पहले एक बार पाकिस्तान देखना चाहता हूं। मैं चाहता हूं कि मरने से पहले मेरे बच्चे भी अपनी पुश्तैनी जगह को देखें। बस करवा दीजिये।"

ऋषि कपूर का यह ट्वीट धड़ल्ले से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।आपको बता दें कि कपूर खानदान का पुश्तैनी मकान और घर पेशावर में है और पृथ्वीराज कपूर बंटवारे के बाद पाकिस्तान छोड़ कर भारत आ गए थे। ऋषि कपूर के इस ट्वीट की कोई तारीफ कर रहा है तो कई लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।
बहरहाल ऋषि कपूर की ये इच्छा सच होती है या नहीं ये तो आना वाला वक्त बताएगा।


Click it and Unblock the Notifications