शाहरूख की हीरोइन बनना चाहती हूँ : मनस्वी

पढ़े : मानसी मामगई बनीं मिस इंडिया वर्ल्ड
मनस्वी शाहरूख खान की जबरदस्त फैन हैं। मनस्वी की दिली इच्छा है वो किंग खान के साथ एक रोमाटिंक फिल्म में काम करें जिसमें वो पेड़ के इर्द-गिर्द उनके साथ डांस कर सकें। उनके साथ वो एक रेन डांस भी करना चाहती है। यानी मनस्वी वो हर कुछ किंग खान के साथ करना चाहती है जो वो उनके साथ रीयल लाइफ में नहीं कर सकती है।
वैसे मनस्वी को पता है कि उनके पास जल्द ही हिन्दी फिल्मों के ऑफर आयेंगे। गौरतलब है कि हिंदी फिल्मों के दो दिग्गज निर्देशक मधुर भंडारकर और विपुल शाह मिस इंडिया 2010 के अंतर्गत आयोजित उप प्रतियोगिता मिस इंडिया 2010 बॉलीवुड दिवा के दो विजेताओं को अपनी फिल्मों में अभिनय का मौका देंगे। इस प्रतियोगिता की विजेताओं की घोषणा 16 मई को की जाएगी।
actor actress अभिनेता अभिनेत्री फिल्म बॉलीवुड मानसी ममगाई मिस इंडिया मिस इंडिया वर्ल्ड शाहरूख खान bollywood film mansi mamgai miss india


Click it and Unblock the Notifications