शाहरुख खान का नया सपना तो बेहद लज़ीज़ है!
शाहरुख खान ने बताया कि वो एक रेस्टोरेंट खोलना चाहते हैं।
एक बड़ा स्टार बनना और लोगों की पसंद बने रहना सभी का सपना होगा है। बॉलीवुड के किंग खान ने अपने इस सपने को न सिर्फ देखा बल्कि इसे पूरा भी कर दिखाया। शाहरुख की खास बात ये भी है कि वो कभी सपने देखना नहीं छोड़ते। इसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए शाहरुख की एक और ख्वाहिश है।

शाहरुख चाहते हैं कि वो अपना खुद का एक रेस्टोरेंट खोलें जहां इटालियन खाना मिले। यही नहीं, वो इस रेस्टोरेंट में अपने मेहमानों को खुद अपने हाथ से खाना सर्व करना चाहते हैं। शाहरुख ने कहा कि ये सब लोग नहीं जानते, लेकिन रेस्टोरेंट का उनका शुरू से ही सपना है।
शाहरुख ने आगे कहा कि उस रेस्टोरेंट में मैं ही इटालियन खाना बनाना चाहता हूं। उन्होंने कहा मैं बिल्कुल Jake LaMotta (बॉक्सर) जैसा हूं। जब वो मोटे हुए तो उन्होंने अपना रेस्टोरेंट खोल लिया।
लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाज़े जाएंगे नाना पाटेकर
खुद इटालियन खाना बनाया और लोगों को सर्व किया। ऐसे ही जब मैं भी मोटा हो जाउंगा तो मैं भी जूहू के पास अपना रेस्टोरेंट खोलना चाहूंगा और खुद इटालियन खान बनाकर लोगों को सर्व करना चाहूंगा।


Click it and Unblock the Notifications