राहुल गांधी की बेगम बनना चाहती हैं राखी सावंत

राखी ने कहा कि उन्हें राहुल गांधी हद से ज्यादा अच्छे लगते हैं, उनकी सादगी और उनकी स्माइल उनकी तरफ उन्हें खींचती है इसलिए उन्हें लगता है कि राहुल गांधी ही उनके लिए परफेक्ट मैच हैं।
हां हां.. मैं हूं हर हाल में केजरीवाल से बेहतर: राखी सावंत
इसी प्रमोशन के दौरान राखी ने बीजेपी के पीएन इन वेटिंग नरेन्द्र मोदी की भी तारीफ की और कहा कि अगर मोदी चाहें तो मैं उनकी पार्टी के लिए प्रचार कर सकती हूं। मोदी एक समझदार और अच्छे नेता हैं इसलिए राखी चाहती हैं वो पीएम जरूर बनें।
राखी की जुबान केवल यही तक नहीं रूकीं उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भी कसीदे पढ़े औऱ कहा कि पिछले आठ साल में बिहार ने दिन दूना रात चौगुनी तरक्की कर ली है। आज पटना आकर मुझे लग रहा है कि जैसे कि मैं मुंबई में खड़ी हूं।
जहां राखी ने राजनेताओं की जमकर तारीफ की वहीं दूसरी ओर उन्होंने दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि वह ना तो अब घर के रहे और ना ही घाट के।
वैसे यह कोई पहला मौका नहीं है जब राखी ने राहुल गांधी से शादी करने की इच्छा जाहिर की है। आज से करीब तीन साल पहले भी राखी ने कहा था अगर राहुल गांधी शादी के लिए हां कह दें तो वह शादी के लिए जरूर तैयार हो जायेंगी| उन्होंने कहा कि उन्हें राहुल गांधी बहुत पसंद हैं| चूंकि वह खूबसूरत होने के साथ साथ समझदार हैं तो अगर वह कभी कहें तो राखी उनसे शादी के लिए हां जरूर कहेंगी|
लेकिन इसके कुछ दिनों बाद राखी सावंत का दिल योग गुरू बाबा रामदेव पर आ गया था। एक टीवी चैनल के इंटरव्यू के दौरान राखी ने कहा था कि वह बाबा रामदेव से शादी करके उनके बच्चों की मां बनना चाहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











