'सलमान के संग बनाउंगा एक और फिल्म'

By Jaya Nigam

Maine Pyar Kiya
अलग-अलग तरह की फिल्में बनाकर अपने बैनर को आगे ले जाने की कोशिश कर रहे फिल्मकार सूरज बड़जात्या कहते हैं कि वह अभिनेता सलमान खान के साथ दोबारा काम करने के लिए बेकरार हैं। उन्होंने सलमान के साथ 'मैंने प्यार किया' और 'हम आपके हैं कौन' जैसी सफलतम फिल्में दी हैं।

बड़जात्या ने कहा, "मैं सलमान के साथ एक और फिल्म बनाना चाहता हूं लेकिन उसमें थोड़ा समय लगेगा क्योंकि मैं अभी कुछ कामों में व्यस्त हूं। इसके बाद मैं सनमान के साथ फिल्म बनाउंगा।" उन्होंने कहा कि उनके दिमाग में बहुत सी कहानियां हैं लेकिन उन्हें इन्हें आकार देने की जरूरत है।

45 वर्षीय बड़जात्या ने सबसे पहले 1989 में सलमान और भाग्यश्री के साथ 'मैंने प्यार किया' पेश की थी। यह फिल्म तीनों के लिए ही बेहद सफल साबित हुई थी। इसके बाद 1994 में सलमान और बड़जात्या ने फिर साथ काम किया और 'हम आपके हैं कौन' के साथ सफलता दोहराई। इस फिल्म में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने मुख्य भूमिका की थी।

क्या बड़जात्या सलमान को अपने लिए भाग्यशाली मानते हैं। यह पूछने पर उन्होंने कहा, "नहीं, ऐसा नहीं है। हमने इस कारण से सलमान से इस छोटी सी भूमिका के लिए नहीं कहा। यह सिर्फ इतना ही था कि इस फिल्म में सभी नवोदित कलाकार हैं इसलिए हम चाहते थे कि उन्हें वरिष्ठ कलाकारों की शुभकामनाएं मिलें।"

वैसे उनकी तीसरी फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' को पहले की दोनों फिल्मों जैसी सफलता नहीं मिल सकी। सलमान बड़जात्या के निर्माण में बनी 'इसी लाइफ में' विशेष भूमिका में दिखेंगे। यह फिल्म 24 दिसम्बर को बड़े पर्दे पर उतरेगी।'इसी लाइफ में' का निर्देशन बड़जात्या की भतीजी विधि कास्लीवाल ने किया है। यह उनके निर्देशन में बनी पहली फिल्म है। संदीपा धर और अक्षय ओबेराय ने इसमें मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X