हिदीं फिल्मों में नाचना-गाना चाहते हैं जैकी चेन
अगर कहानी अच्छी मिले तो मैं हिंदी फिल्मों में भी काम कर लूं यह कहना है अभिनय के पुरोधा जैकी चेन का जिन्होंने चीन महोत्सव में यह बात कही। भारतीय फिल्मों में संगीत को पसंद करने वाले जैकी चैन ने कहा कि वो भी भारतीय फिल्मों में कुछ ऐसा ही करने की ख्वाहिश रखते हैं। हालंकि जैकी ने कहा कि वह डांस नहीं कर सकते हैं लेकिन वह सिंगर अच्छे हैं।
उन्होंने महोत्सव में गाना भी गाकर दिखाया। जैकी को इंडियन फिल्में काफी पसंद हैं लेकिन उन्होंने कहा कि भारत के बाहर फिल्म का प्रमोशन अच्छे से नहीं होता है इसलिए लोग हिंदी फिल्मों के बारे में खासा जान नहीं पाते हैं। जैकी ने कहा इंडो-चीन के निर्देशक और कहानीकार आपस में मिलकर फिल्में बना सकते हैं। जो कि एक अच्छा और सफल प्रयोग हो सकता है, ऐसा उन्हें लगता हैं।
इंटरनेशनल फिल्म ब्रांड के रूप में विख्यात जैकी चैन के एक्शन और कॉमेडी की पूरी दुनिया दिवानी है। जैकी ने कहा कि एक दिन जरूर ऐसा आयेगा जिस दिन हिंदी सिनेमा और चीनी सिनेमा दोनों एक साथ मिलकर अच्छी फिल्म बनायेंगे।
आईये आपको दिखाते हैं दिल्ली में आयोजित चीन महोत्सव की तस्वीरें


Click it and Unblock the Notifications











