"हां मैं शादी करूंगी और बच्चों की पूरी एक क्रिकेट टीम बनाऊंगी"
प्रियंका चोपड़ा फिलहाल अपने करियर की बुलंदियों पर हैं और लगातार आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अच्छा खासा नाम कमाया है।फिलहाल प्रियंका चोपड़ा से एक ही सवाल किया जाता है कि वो शादी कब कर रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा से हाल में एक इवेंट में जब शादी से जुड़ा सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि "मेरी मां ने मुझे उस शख्स से शादी करने को कहा है जो मेरी अबतक मेहनत की कद्र करे। बेशक मैं शादी करना चाहती हूं और बच्चों की पूरी एक क्रिकेट टीम खड़ी करना चाहती हूं। लेकिन अपने लिए एक सही मैच खोज पाना मुश्किल काम है।"

प्रियंका चोपड़ा की मम्मी से कुछ समय पहले एक सवाल पूछा गया था जिसमें उन्होंने कहा था कि "मैं चाहती हूं कि शादी करे लेकिन मुझे नहीं लगता उसे जरुरत है। वो आज जिस मुकाम पर है वहां तक पहुंचने के लिए उसने बहुत मेहनत की है। सिर्फ इसलिए कि मां चाहती है वो शादी कर ले उसे ऐसा करने की जरुरत नहीं है और मैं भी बतौर मां ऐसा नहीं चाहती हूं।"
प्रियंका चोपड़ा ने पहले भी कहा था कि सिवाय बच्चों के उन्हें अपनी जिंदगी में शादी करने की कोई जरुरत नहीं है। बहरहाल असल में प्रियंका चोपड़ा कब शादी करेंगी ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।


Click it and Unblock the Notifications