क्या बॉलीवुड से नाराज हैं ओमपुरी..जाना चाहते हैं वापस थियेटर!

बॉलीवुड के गंभीर और मंझे हुए कलाकार ओमपुरी कहते हैं कि वे वापस थियेटर की ओर रूख करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि, मैं फिल्म और थियेटर दोनों करना चाहती हूं। दरअसल, ओमपुरी 40 साल के बाद अपने पूर्व संस्थान नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) में गए थे, जहां काफी गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया गया। ओमपुरी इस स्वागत से अभिभूत थे, लिहाजा उन्होंने कहा कि वह थियेटर की ओर लौटना चाहते हैं।

ओमपुरी एनएसडी के 17वें भारत रंग महोत्सव के उद्घाटन के मौके पर गए थे। जहां उन्होंने रंगमंच से जुड़े अपने कई लम्हों को साझा किया। अपने पुराने दिनों को याद करते हुये ओमपुरी ने कहा कि उन्हें लगता है कि रंगमंच की दुनिया अतुलनीय है और वह एक बार फिर से इसे जीना चाहते हैं। ओमपुरी ने कहा कि, 'आज मैं जो हूं उसे बनाने के लिए मैं थियेटर का शुक्रगुजार हूं।'

आपको बता दें, ओमपुरी आगामी फिल्म डर्टी पॉलिटिक्स में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगे। आजकल ओमपुरी बड़े पर्दे पर कम ही नजर आते हैं, लिहाजा, उनकी इस फिल्म का दर्शकों को इंतजार रहेगा। वहीं, ओमपुरी कहते हैं कि, मुझे लगता है कि मुझे मंच पर लौट आना चाहिए। ये तालियां जोश भरने वाली हैं। इस तरह का स्वागत नशे की लत की तरह है।

थियेटर जाने की उत्साह से भरकर ओमपुरी ने कहा कि थियेटर ने हमेशा मुझमें उत्साह भरा है। इसीलिए अब मैं फिल्म और थियेटर दोनों करना चाहता हूं। क्योंकि फिल्मों के कारण, मैं बहुत ज्यादा थियेटर नहीं कर पाता हूं लेकिन अब मैं फिल्मों के मुकाबले अधिक नाटक करूंगा। ओमपुरी पिछली बार रंगमंच पर दो साल पहले पंजाबी नाटक ‘तेरी अमृता' में नजर आए थे। इस नाटक में उनके साथ शबाना आजमी और दिवंगत अभिनेता फारूख शेख ने भी अभिनय किया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X