शाहरूख ही नहीं अनुराग भी चाहते थे अमिताभ बनना
अलग तरह की फिल्में बनाने वाले निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप ने कहा है कि वो भी बचपन में सोचा करते थे कि वो बड़े होकर अमिताभ बच्चन की तरह बनेंगे। लेकिन अफसोय वो इच्छा तो पूरी नहीं हो पायी लेकिन अब मैं चाहता हूं कि मैं अमिताभ बच्चन को लेकर एक बढ़िया फिल्म बनाऊं और उम्मीद करता हूं कि मेरी यह इच्छा तो जरूर पूरी होगी। अनुराग कश्यप ने यह बात अपनी आने वाली फिल्म 'द लास्ट एक्ट'के लांचिंग के मौके पर कही।
उनकी यह फिल्म 12 नये कलाकारों को लेकर बनायी गयी है जो कि एक हत्या के 12 सुराग खोजते हैं। हालांकि अनुराग तो अमिताभ बच्चन के कसीदे पढ़ गये लेकिन यह वो ही अनुराग है जिन्होंने अभिषेक बच्चन पर अपनी फिल्म 'चटगांव' की स्टोरी चुराने का आरोप लगाया था। खैर देखते हैं कि अनुराग कश्यप की यह इच्छा पूरी भी होती है कि नहीं।
आपको बता दें अभी कुछ दिन पहले शाहरूख खान ने भी कहा था कि वो अमिताभ बच्चन के बहुत बड़े फैन थेऔर बड़े होकर अमिताभ जैसे ही बनना चाहते थे।इसलिए जब उन्हें अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का मौका मिला तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। यह उनके लिेए किसी सपने के सच होने जैसा था।



Click it and Unblock the Notifications











