कंगना से कोई नाराजगी नहीं: माधवन
दक्षिण भारतीय अभिनेता आर. माधवन बॉलीवुड की बोल्ड बेब कंगना रणावत से काफी इंप्रेस हैं और उनके साथ और फिल्में करना चाहते हैं। माधवन ने उन खबरों को भी बकवास करार दिया, जिनमें कहा जा रहा था कि फिल्म के प्रमोशन को लेकर वह कंगना से काफी नाराज हैं।
तनु वेड्स मनु की गैलरी देखें कंगना रणावत की गैलरी देखें
इस बारे में माधवन ने कहा, 'मैं कंगना के साथ दोबारा काम करना चाहूंगा क्योंकि वो बहुत पेशेवर कलाकार हैं।' माधवन ने उन खबरों को खारिज कर दिया, जिनमें कहा जा रहा है कि वह फिल्म के प्रमोशन को लेकर कंगना से नाराज हैं।
माधवन कहते हैं, 'यह बकवास खबर है। कंगना बैंकाक में शूटिंग कर रही है इसलिए वह अपनी तरफ से फिल्म का प्रमोशनपहले कर चुकी हैं।' माधवन का कहना है कि कंगना से नाराज होने का कोई कारण नहीं है और वह उनकी कमी महसूस कर रहे हैं। गौरतलब है कि आनंद राय द्वारा निर्देशित नई फिल्म 'तनु वेड्स मनु' 25 फरवरी को प्रदर्शित होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications











