बिग बी ने कहा..हर तरह के रोल करना चाहता हूं लेकिन....
अमिताभ बच्चन का कहना है कि अब उनके पास हर तरीके के रोल करने का समय नहीं है।
महानायक अमिताभ बच्चन हमेशा ही लोगों के दिलों में राज़ करते रहेंगे। लेकिन हाल ही में अमिताभ बच्चन का कहना है कि अब उनके पास हर तरीके के रोल करने का समय नहीं है। 74 साल के बिग बी ने एक ब्लॉग में लिखा है कि वो हर तरह के रोल अब भी करना चाहते हैं लेकिन अब समय साथ नहीं है।

अमिताभ ने लिखा कि मैं फिल्मों की कहानियां सुन रहा हूं, लेकिन अब मैं इनमें से कुछ को भी करने के लिए हां कर देता हूं तो इसके लिए मेरी बाकी की जिंदगी भी लग जाएगी। बिग बी ने आगे लिखा, कि इंसान की इच्छाएं कंट्रोल करना काफी मुश्किल होता है।
''शाहरूख खान की 'रईस' से जुड़ी यह अफवाह बिल्कुल गलत है..''
एक समय में अपनी जिंदगी में सब कुछ स्वीकारना चाहता हूं लेकिन समय मेरे साथ नहीं है। बिग बी ने आगे लिखा कि मेरे सामने बहुत सी फिल्मों की कहानियां डिस्कर की जाती हैं..लेकिन समय? बहरहाल, अापको बता दें कि बिग बी जल्द ही आपको सरकार 3 में नज़र आने वाले हैं। इससे पहले वो पिंक फिल्म में नज़र आए थे।


Click it and Unblock the Notifications