एक्शन फिल्में करना चाहती हूं : बिपाशा

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि लड़कियों को शारीरिक रूप से मजबूत होना चाहिए, यह बहुत महत्वपूर्ण है। मेरे एक पुरुष मित्र (जॉन अब्राह्म) हैं जो बहुत मजबूत हैं, इसलिए मुझमें उनकी ताकत का कम से कम 30 प्रतिशत हिस्सा तो होना ही चाहिए।" इस साल की शुरुआत में एक फिटनेस डीवीडी 'बिपाशा बसु: लव योरसेल्फ' जारी कर चुकीं बिपाशा कहती हैं कि अब उनमें जॉन से ज्यादा ऊर्जा है।
बिपाशा ने 2001 में फिल्म 'अजनबी' से अपने करियर की शुरुआत की थी। बाद में उन्होंने 'आंखें', 'जिस्म', 'राज', 'नो एंट्री', 'कारपोरेट', 'रेस' और 'ऑल द बेस्ट' जैसी फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने मुद्दे पर आधारित फिल्म 'लम्हा' में भी अभिनय किया और इसमें वह बिना मेकअप के नजर आईं। उन्होंने प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी 'आक्रोश' में भी अलग तरह की भूमिका की है। इसमें अजय देवगन और अक्षय खन्ना ने भी अभिनय किया है।
बिपाशा ने बताया, "इस फिल्म में मैंने गीता की भूमिका की है जो अजय से प्यार करती है लेकिन वह नीची जाति का लड़का है इसलिए उसे उससे विवाह करने की इजाजत नहीं मिलती। उसका परेश रावल से विवाह कर दिया जाता है। फिल्म में मैं बहुत दुखी जीवन जीती हूं। यह मेरी अब तक की ऐसी पहली भूमिका है जिसमें मैं इतनी दुखी दिखी हूं। वास्तव में जो महिलाएं ऐसा जीवन गुजारती हैं उन पर मुझे दया आती है।"


Click it and Unblock the Notifications











